Friday, September 4, 2026

कांग्रेस की गुटबाजी फिर आई सामने

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कांग्रेस द्वारा देशभर में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का रुद्रपुर में अनोखा दृश्य देखने को मिला है। जिसमें जिले के बड़े पदाधिकारियों की अनदेखी कर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने शिवनगर में भारत जोड़ो यात्रा निकाल दी, जिससे शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत उत्तराखण्ड में भी भारत जोड़ो यात्रा प्रस्तावित थी। जिसमें जिले के बड़े पदाधिकारियों की अनदेखी कर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने शिवनगर से भारत जोड़ो यात्रा निकाल दी। यात्रा में पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष दलीप अधिकारी, पार्षद मोनू निषाद समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे जबकि यात्रा में कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सी पी शर्मा को निमंत्रण तक नहीं दिया गया। जो जिले में कांग्रेसियों की गुटबाजी को दर्शाता है। जिले का नेतृत्व करने वाले मुख्य कार्यकर्ताओं की अनदेखी कांग्रेस को गर्त में ले जाने का कार्य कर रही है, जिसका उदाहरण विधानसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव में साफ दे चुका है।

वहीं रुद्रपुर शहर के कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सी पी शर्मा का कहना है कि पीसीसी द्वारा उन्हें निरंतर कार्यक्रम के आयोजनों हेतु निर्देशित किया जाता है लेकिन कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता बिना उनसे सलाह किये कार्यक्रम कर देते हैं, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ रहा है। बीते विधानसभा चुनाव और नगर निकाय चुनाव में गुटबाजी के चलते कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि यदि कोई कार्यक्रम किया जाता है तो प्रोटोकाल के तहत जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सूचना अवश्य दी जानी चाहिए लेकिन कुछ कार्यकर्ता वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर स्वयं सर्वेसर्वा बने हुए हैं। यही कारण है कि बीते लंबे समय से कांग्रेस हार का सामना कर रही है। ऐसे कुछ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का धरातल पर पहुंचा दिया है और निरंतर कांग्रेस को खत्म करने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश व शीर्ष नेतृत्व को इस पर संज्ञान लेना चाहिए, जिससे गुटबाजी खत्म को और पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.