Saturday, September 5, 2026

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा अभियान के बाद अब ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान होगा शुरु, हिमांशु गावा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले रहे भारी जनसमर्थन को देखते हुए अब अब पार्टी ‘हाथ से हाथ जोड़ो‘ अभियान चलाने जा रही है। देश भर के साथ उत्तराखण्ड में भी 26 जनवरी को दो माह के इस अभियान का आगाज होगा। इस अभियान को जनपद उधम सिंह नगर में भी जोर शोर से चलाया जायेगा।

मीडिया को जारी बयान में कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्र की सफलता और हाल ही में हिमाचल विधानसभा चुनाव में हुई पार्टी की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इस उत्साह को बनाये रखने और आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 26 जनवरी से केन्द्रीय नेतृत्व के आहवान पर उधम सिंह नगर में भी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत हर गांव और मतदान केंद्र स्तर पर यात्रा होगी। इसमें घर-घर जनसंपर्क करने के साथ भारत जोड़ो यात्र के भावनात्मक वीडियो दिऽाए जाएंगे। साथ ही युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन प्रत्येक विकासखड में बाइक रैली निकालेंगे। प्रत्येक ब्लाक में एक माह पद यात्रा चलेगी और हर गांव में बैठक का आयोजन होगा। घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की असफलताएं बताईं जाएंगी । यात्रा के दौरान राहुल गांधी का देश के ग्रामीण अंचल के लोगों के नाम पत्र भी बांटा जायेगा और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कांग्रेस की चार्जशीट जारी की जायेगी। हर घर में भारत जोड़ो यात्रा का स्टिकर भी लगाया जायेगा। अधिक से अधिक लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए गांव स्तर पर इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी होगा, जिसमें वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। श्री गावा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी पार्टी कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करेगी। श्री गावा ने कहा यह यात्रा उत्तराखण्ड में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान की सफलता के लिए जी जान से जुटने का आहवान किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.