भोंपूराम खबरी। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। पार्टी के प्रवक्ता अजय माकन ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आयकर विभाग ने 2018-19 के आयकर रिटर्न के आधार पर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया है।
माकन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब देश में सिर्फ एक ही पार्टी का राज लाने की कोशिश की जा रही है।




