Friday, September 4, 2026

कांग्रेस का प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी नेता एवं पदाधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर के गांधी पार्क में पहुंच कर केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जमकर कोसा।

भुल्लर ने कहा कि गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदेश के विधायक ही महिलाओं के उत्पीड़न में लगे हैं। हरिद्वार के महाकुंभ में हुई आरटीपीसीआर टेस्ट की जांच के महाघोटाले ने प्रदेश को शर्मसार किया है। प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा की तानाशाही सरकार को हटाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता कमर कस चुके हैं।

पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार हरिद्वार कुंभ मेले में महा घोटाले के आरोपियों को बचाने का काम कर रही है जबकि हरिद्वार कुंभ मेले से हर भारतीय की आस्था जुड़ी हुई है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार भारतीयों की आस्था से खिलवाड़ कर रही है। पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था मेरी सरकार आने पर हर वर्ष दो करोड़ रोजगार दिए जाएंगे। लेकिन नोटबंदी के बाद असंगठित क्षेत्रों में 11 करोड़ युवाओं से उनका रोजगार छीनने का काम किया है।

महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि आज महंगाई के कारण दाल, खाद्य तेल एवं राशन आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया है। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नईम अहमद, अरूण कुमार पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री सैराभ बेहड, प्रभाष साहनी, मानश बैरागी, राघव प्रकाश अधिकारी, निशांत शाही, जावेद अख्तर, प्रदेश महामंत्री फ़िरदौस सलमानी, संदीप बावा, सोनू माटा, डॉ शुवचंद्र, पूरन चौहान, विक्रमजीत सिंह, हाजी इनामुद्दिन खान, चंद्रशेखर, किशोर कुमार, विक्रम कोरंगा, रिजवान अंसारी आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.