Friday, September 4, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। केंद्र सरकार द्वारा घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के नेतृत्व में रानीखेत रोड पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया. पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सत्ता में आने से पहले जनता को महंगाई से निजात दिलाने का भरोसा दिया गया था लेकिन आज केंद्र सरकार जनता को दिए गए भरोसे को भूलकर लगातार मूल्य वृद्धि कर रही है जिससे देश की जनता का बुटा हाल है उन्होंने कहा कि गैस के साथ ही दूध के दाम बढ़ाने का काम जहां कोई सरकार ने किया है।

तो वही इतिहास में पहली बार आटा और चावल पर जीएसटी लगाने का काम भी सरकार ने किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों का सड़कों पर उतर कर पूरी तरह विरोध करेंगे तथा उन्होंने सरकार से की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने की भी मांग की है। इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, मालधन ब्लॉक ओम प्रकाश, चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम, सतेस्वरी रावत, बीना रावत, सरिता टम्टा, अनिता बिष्ट, अनिल अग्रवाल खुलासा, उमाकांत ध्यानी, रमेश पंडित, गिरधारी लाल, भोपाल राम, कमल तिवारी, राहुल नेगी, कुन्दन नेगी, प्रताप बिष्ट, नवीन सनवाल, प्रताप सिंह रौतेला, नदीम कुरेशी, मोहम्मद अजमल।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.