भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों अमर शहीदों का स्मरण करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश तनेजा और उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयर पर्सन श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होराम सिरोही और लेफ्टिनेंट हरेंद्र सिंह सिरोही की पत्नी श्रीमती हरबीरी देवी और शांति देवी को शॉल ओढ़ाकर और फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पंत वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुष्कर राज जैन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष अरुण पांडे महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राम दयाल सिंह नरेश शर्मा सुभाष गिरी नवल कांडपाल गुलाब सिरोही विकी सिंह प्रधान चौधरी ओमपाल सिंह हंस पाल सिंह चंद्रशेखर मिश्रा डब्लू देवेंद्र शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा आदि उपस्थित थे




