Friday, September 4, 2026

कांग्रेसियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर से की भेंट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बस्तियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्जनों युवाओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह पटेल और लवलेश सिंह से मुलाकात की। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने जिला पंचायत के अतिथि गृह में पहुंचकर दोनों कोऑर्डिनेटर को विश्वास दिलाया कि वह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में कार्य करेंगे।

शर्मा ने कहा किभाजपा शासन से असफल चार सालों से त्रस्त हो चुकी जनता सत्ता परिवर्तन कामन बना चुकी है। कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह पटेल ने कहा कि युवा किसी भी पार्टी की रीढ़ होता है। युवाओं के बलबूते कठिन से कठिन काम भी सरलता के साथ हो जाता है। उन्होंने सभी से जी-जान से विधानसभा चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया। इस दौरान शुभम रस्तोगी, शुभ शर्मा, क्षितिज, संदीप विश्वास, प्रकाश, अभिषेक, पिंटू, सूरज, सुखदेव, गजेंद्र गंगवार, स्पर्श गाबा, अभिषेक कुमार, सोनू, ओम प्रकाश, गुलाब, बाबू राम सैनी, संतोष, रोशन, सतीश, सौरभ सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा और एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.