Saturday, September 5, 2026

कल होगा सामूहिक विवाह का आयोजन, चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर-लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप और सर्व समाज कल्याण समिति रुद्रपुर द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रम कल 11 दिसंबर रविवार को आयोजित किया जाएगा पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुख्य सहयोगी और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन पिछले 6 वर्षों से किया जा रहा है। जिसमें समाज के विभिन्न लोगों का सहयोग मिलता है ।श्री चुघ ने बताया कि कल 11 दिसंबर प्रातः 10:00 बजे गल्ला मंडी रुद्रपुर से सभी वर पक्ष की बारात प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, डीडी चौक, किच्छा बायपास मार्ग से ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान पहुंचेगी ।जहां समिति के द्वारा बारात का स्वागत किया जाएगा। श्री चुघ ने बताया कि जयमाला व फेरो की व्यवस्था गायत्री परिवार रुद्रपुर के सौजन्य से की जाएगी। संगठन के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि समस्त रस्मों के पूरा होने के बाद वर वधु को गृहस्थी के सामान के साथ विदाई दी जाएगी ताकि वह अपना गृहस्थी में जीवन सुख शांति के साथ गुजार सकें। श्री गुप्ता ने कहा कि जनसहयोग से पिछले कई वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए लघु उद्योग व्यापार मंडल और सर्व समाज कल्याण समिति उनका आभारी हैं ।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मेयर रामपाल सिंह, समाजसेवी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, राजेंद्र कौशिक ,मनोज गुप्ता, गौरव दास, विधान राय ,राज चक्रवर्ती, मीडिया प्रभारी राजीव गौड,कमलदीप सोनकर,मोहित गुप्ता,विकास आर्य, दीपू गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता, मधु डे,व कैंप के व्यापारियों तथा अन्य समाजसेवियों का सहयोग प्राप्त होगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.