Saturday, September 5, 2026

कल से शुरु सावन, पहले सोमवार के व्रत से होगी शिव जी की पूजा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस पूरे माह में शिवजी की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, सावन मास महादेव को अति प्रिय है। इस माह में शिव शंकर अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं। सावन में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। झारखंड के देवघर में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आयोजन किया जाता है। लाखों की संख्या में भक्तगण कांवड़ लेकर बाबा धाम पहुंचते और बैद्यनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। तो आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से कि इस साल सावन मास कब से शुरू हो रहे हैं और पहला सोमवार का व्रत किस दिन रखा जाएगा।_*

🌧️ *_2024 में सावन कब से शुरू है?_*

*_इस साल का सावन पावन महीना 22 जुलाई 2024 से हो रहा है। पूरे एक माह तक भक्तगण शिव भक्ति में लीन रहेंगे। भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए सावन का महीना अति उत्तम माना जाता है। पहला सावन सोमवार का व्रत 22 जुलाई को ही रखा जाएगा। बता दें कि इस साल सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे। बता दें कि सावन का महीना 19 अगस्त को खत्म होगा, इसी दिन आखिरी सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा।_*

🤷🏻 *_सावन सोमवार का महत्व_*

*_सावन सोमवार का विशेष महत्व बताया गया है। सोमवार का व्रत रखने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। साथ ही और शिव-गौरी जैसा दांपत्य जीवन का सुख मिलता है। वहीं सावन में भगवान शिव और मां गौरी की आराधना करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।_*

🧾 *_2024 सावन सोमवार व्रत लिस्ट_*

➡️ *_पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई 2024_*

➡️ *_दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई 2024_*

➡️ *_तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त 2024_*

➡️ *_चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त 2024_*

➡️ *_पांचवां सावन सोमवार व्रत- 19 अगस्त 2024_*

✜══❀══✜【🕉】✜══❀══✜

🔥🌼🌹✨⚜️🔱⚜️✨🌹🌼🔥

*”ॐ नम:शिवाय”*

. *┈┄┉══❀((ॐ))❀══┉┈┈*

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.