भोंपूराम खबरी। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं द्वारा अपने पति के लंबी उम्र के लिए किया जाता है। वहीं अब कई पति भी अपनी पत्नियों के साथ करवा चौथ का व्रत रखते हैं। इस साल करवा चौथ का यह व्रत 01 नवंबर बुधवार के दिन रखा जाएगा।
ऑनलाइन डेस्क,नई दिल्ली। Karwa Chauth 2023 LIve करवा चौथ का व्रत महिलायें अपनी पतियों के लंबी उम्र के लिए करती हैं। यह त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस दिन महिलायें दिनभर बिना अन्न और जल के व्रत रखी हैं और शाम को छलनी से चांद को देखकर (Karwa Chauth Moonrise Time) अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन सुहागिनों को चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार रहता है।
अगर हम बात करें करवा चौथ पूजा की मुहूर्त (Karwa Chauth 2023 Shubh Muhurat) और चंद्रोदय के समय (Karwa Chauth Chand kab Niklega) के बारे में तो इस बार करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 बजे तक है। तो वहीं, करवा चौथ व्रत का समय – सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रोदय का समय – रात्रि 08:59 बजे।
कैसे करें करवा चौथ पर पूजा?
Karwa Chauth Pooja: जिस तरह से करवा चौथ बेहद खास है। ठीक इसी तरह से इस पर्व पर पूजा की विधि का भी अपना ही महत्व है। करवाचौथ पूजा का विधि के लिए अठवारी और हलवा बनाएं और पीली गौर बनाएं और उनके साथ गणेश भगवान को बिठाएं। इसके बाद सुहाग के सामान से गौरी का श्रृंगार करें। करवा में गेहूं, बताशे और मिठाई रखें और करवा पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद गौरी-गणेश की परंपरानुसार पूजा करें। ध्यान लगाकर करवा चौथ की कथा सुनें। कथा सुनने के बाद करवा पर हाथ घुमाकर अपनी सासू मां के पैर छूकर आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें। वहीं, रात में चांद निकलने के बाद छलनी से चांद देखें, पूजा करें और चंद्र देवता को जल चढ़ाएं।
इन मंत्रों की आराधना के साथ अकरें पूजा
Karva Chauth Live: काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री प्रो. विनय पांडेय के अनुसार तिथि विशेष पर पूरे दिन उपवास रख कर रात्रि में सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी गौरी की ‘शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं सन्ततिं शुभाम्। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे।।’ मंत्र से आराधना कर शिव परिवार की पूजा करनी चाहिए।
इन मंत्रों के साथ दें चांद को अर्घ्य
Karwa Chauth 2023 Live: नमस्त्यै शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभा। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे
करवा चौथ पर कब होगा चंद्रोदय?
Karwa Chauth Moonrise Live: करवा चौथ व्रत पर पंजाब में चांद रात 08 बजकर 10 मिनट पर निकलेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में चांद का दीदार रात 8:07 मिनट पर होगा।
करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या करें शामिल
Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी में 16 श्रृंगार का सामान जैसे कुमकुम, बिंदी, मेहंदी, चूड़ी, साड़ी, सिंदूर, बिछिया, काजल आदि जरूर शामिल करना चाहिए। सरगी में ताजे और मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए। सरगी में सास अपनी बहू को मीठे के रूप में दूध से बनी खीर आदि भी दे सकती हैं।
करवा चौथ के व्रत में सरगी का भी अपना एक महत्व
Karwa Chauth 2023 Live: करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म की महिलाओं के लिए सबसे प्रमुख व्रत में से एक है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा खुशहाल वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। करवा चौथ के व्रत में सरगी का भी अपना एक महत्व है।
करवा चौथ 2023 का क्या है शुभ मुहूर्त
Karva Chauth 2023 Shubh Muhurat (करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2023):
करवा चौथ व्रत: सुबह 6:36 से रात 8: 26 बजे तक है।
करवा चौथ पूजा: शाम 5: 36 मिनट से शाम 6:54 मिनट तक है।
करवा चौथ चंद्रोदय का समय: 1 नंवबर रात 8:05 बजे




