Friday, September 4, 2026

कलश यात्रा निकाल शांति विहार मंदिर में हुई शिवलिंग की स्थापना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आज दर्जनों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल शांति विहार मंदिर में विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ शिवलिंग की स्थापना की। इस दौरान मंदिर के पुरोहित जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य शिवलिंग स्थापित किया। जहां सभी भक्तों ने बम बम भोले का शंखनाद किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कलश यात्रा से लेकर शिवलिंग की स्थापना तक अपना सहयोग दिया ।उन्होंने कहा पवित्र सावन के महीने में शांति विहार मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया गया है। भगवान शिव भक्तों के आराध्य हैं और भगवान शिव की पूजा अर्चना से भक्तों के जीवन का उद्धार होता है। इससे पूर्व शांति विहार कॉलोनी के पांचो मंदिरों की परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में अपने सिर पर कलश लेकर चली और उसके पश्चात शांति विहार मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया गया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.