Friday, September 4, 2026

कलयुगी पिता ने अपने 13 वर्षीय पुत्र की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उधमसिंहनगर।  जानकारी के अनुसार बताते चले की बाजपुर में पिता ने अपने 13 वर्षीय पुत्र को लोहे से वार कर हत्या कर दी.. इसके बाद शव घर में ही दफनाने के लिए गड्ढा खोदते वक्त एक महिला ने देख लिया और शव देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया.. आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई.. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है…

मां बाप के होते हुए अनाथ की जिंदगी जी रहा था विवेक

विवेक तीन भाई बहन में सबसे बड़ा था। उसकी मां पिता प्रेम शंकर के नशे की प्रवृत्ति से तंग आकर घर छोड़कर चली गई थी..तबसे तीनों बच्चे काशीपुर के अनाथालय में रहते हैं..

बुआ के आने पर एक माह से आया था घर

विवेक की बुआ पिछले एक माह से सुल्तानपुर पट्टी आई थी.. जिस पर विवेक भी अपने घर पर आया था…आज सुबह ही उसकी बुआ वापिस अपने घर गई, और आज उसकी हत्या हो गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.