Saturday, September 5, 2026

कराटे बैल्ट ग्रेडिंग उत्तीर्ण कर, बैल्ट पाकर खिलाड़ियों के खिले चेहरे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर में एमेच्योर कराटे डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान व ऋषि मार्शल आर्ट्स अकैडमी एंड इंस्टिट्यूट ऑफ मार्शल आर्ट के सौजन्य से एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर व बैल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें शहर के लगभग विभिन्न स्कूलों के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर येलो, ग्रीन, ऑरेंज, ब्लू, पर्पल बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की। शिविर में एमेच्योर कराटे डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव व मुख्य प्रशिक्षक सिहान किशोर सिंह एवं तकनीकी निदेशक सिहान ऋषि पाल भारती द्वारा सभी खिलाड़ियों को बेसिक (की-होन), व वर्ल्ड कराटे फेडरेशन की उच्च काता, एडवांस कुमिते की तकनीकों तथा आत्मरक्षा की कई महत्वपूर्ण तकनीकों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर एमेच्योर कराटे डू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव व मुख्य प्रशिक्षक सिहान किशोर सिंह व अभिभावकों द्वारा सयुंक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर सिहान किशोर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर बनने के लिए आपको हर दिन ट्रेनिंग करनी होगी लेकिन आपको अपनी ट्रेनिंग को सम्मान देना होगा। और उन्होंने कहा, ट्रेनिंग अहम है। आपको हर दिन ध्यान लगाकर बेहतर बनना है। इसी का अर्थ सच्चा मार्शल आर्टिस्ट बनना होता है। आप मेहनत करेंगे तो आपको नतीजे मिलेंगे। कभी-कभी चीज़ें कठिन बन जाती हैं लेकिन आपको मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को धकेलना होगा। आपको अपने अंदर हर दिन ऊपर आने की इच्छा डालनी होगी और खुद को मुश्किलों से आगे करना होगा। खुद को लिमिट तक लेकर जाना होगा और उस चीज़ को ढूंढना होगा, आप जिसमें सक्षम हैं। समय के साथ आपके अंदर काफी सुधार होगा। हमेशा सही निर्णय लें। खुद को सही न्यूट्रिशन और ताकत की मदद से ऊर्जा से भरें, जिससे आप अपने शीर्ष प्रदर्शन तक पहुंच पाएंगे। मुश्किल ट्रेनिंग सेशंस के लिए हर दिन पर्याप्त आराम करके तैयार बनें। अनुशासन में रहें, भले ही कोई भी नही देख रहा हो।

येलो बेल्ट ग्रेडिंग उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों में विदुषी चौबे, गौरांगी यादव, अंशिका शर्मा, कुशग्रा त्रिपाठी। ऑरेंज बेल्ट में करण प्रीत, मृणाल पांडे, शिवांश त्रिपाठी, नायसा त्रिपाठी, अक्षित सिंह, आरव कुमार, वंश विष्ट, वंश थापा। ग्रीन बैल्ट में जायना त्रिपाठी, एवं ब्लू बेल्ट में मेहताब सिंह, आरोही उपाध्याय तथा पर्पल बेल्ट में सारा जीना, सृष्टि वशिष्ठ, मेहताब सिंह सहित सभी खिलाड़ियों ने बेल्ट ग्रेडिंग पास की।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सिहान ऋषि पाल भारती ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा की सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में सीखी तकनीकों के प्रशिक्षण से आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। शिविर के समापन अवसर पर सभी खिलाड़ियों को कलर बेल्ट प्राप्त होने पर सभी खिलाड़ियों के चेहरे खिले।

इस अवसर पर श्री दुर्गा मंदिर धर्मशाला सभा के अध्यक्ष चेतन धीर, कोषाध्यक्ष संजय कोली, मैनेजर शेखर सक्सेना, अजय शर्मा, हरीश त्रिपाठी, किरण त्रिपाठी, कुलदीप चंदेल, शंकर सिंह बसेरा, राजीव राणा, लवली विश्वकर्मा, गुलशन कुमार, जय लोहनी, समीर, लोरी, तन्नू, शिवानी, सोनम सहित अनेकों अभिभावक गण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.