Friday, September 4, 2026

कराटे खिलाड़ी कोमल बत्रा का असम राइफल्स में हुआ चयन 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नगर से दो बार राष्ट्रीय विजेता बन चुकी कराटे खिलाड़ी कोमल बत्रा का चयन स्पोर्ट्स कोटे से असम राइफल्स में हो गया है। कोमल के कोच लक्ष्मण सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि असम राइफल्स स्पोर्ट्स कोटा भर्ती में देश भर से 346 महिला कराटे खिलाड़ियों नें प्रतिभाग किया था। इनमें से मात्र चार महिला कराटे खिलाड़ियों को ही भर्ती किया जाना था। कोमल ने फिटनेस टेस्ट, कराटे फिजिकल तथा नौ प्रतिद्वंदियों को फाइट में हराकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह मेडिकल में फिट पायी गयी हुई और श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर कोमल को भर्ती किया गया है। लक्ष्मण ने बताया कि कोमल उत्तराखण्ड राज्य व ऊधम सिंह नगर की प्रथम कराटे खिलाड़ी है जो असम राइफल्स सेना में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती हुई है। कोमल के भर्ती होने से कराटे खिलाड़ियों में उत्साह भर चुका है तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों में ख़ुशी की लहर है।

कोमल की उपलब्धि पर बधाई देने वालों में जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, रघुवीर सिंह, सुरेश बिष्ट, हरीश राम, सुधा जोशी, धीरेन्द्र जोशी, गोविन्द परिहार, मनोज कुमार, उदय प्रताप, योगेश चंद्र पोखरिया, राजकुमार आदि खेल प्रशिक्षक व खेल प्रेमी शामिल रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.