भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। ऊधमसिंहनगर में बर्तनों एवं क्राकरी सामान का प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान गोल्डन एजेन्सी में एक बार फिर से ग्राहकों के लिए भारी छूट धमाका प्रारम्भ किया जा रहा है। जो आगामी 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक जारी रहेगा। जहां आप कम्पनियों का माल कम्पनियों से भी कम रेटों पर पा सकेंगे। बर्तनों एवं क्राकरी के सामानों की सबसे पुरानी दुकान जो वर्ष 1975 से अपने ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है अब अपने नये पते नैनीताल रोड़ पर सिद्धू पैलेस वाली गली आवास विकास में तीन मंजिला शो रूम में पहुंच गई है। इस उपलक्ष्य में आगामी 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक ग्राहक बम्पर छूट का लाभ उठा सकेंगे।
गोल्डन एजेन्सी के स्वामी किशोर अरोरा ने बताया कि इस बम्पर धमाका सेल में ग्राहकों को हर कम्पनी का माल कम्पनी के मूल्यों से भी कम दामों पर उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक प्रतिष्ठान में हॉकिंन्स, युनाईटेड, प्रेस्टीज एवं पीएनबी के कूकर पर 45 प्रतिशत तक की भारी छूट प्रदान की जा रहा ही। जो कम्पनियों से भी कम रेटों पर है। श्री अरोरा ने बताया कि इसके अतिरिक्त बोरोसिल, मिल्टन सहित कई प्रतिष्ठित कम्पनियों की बोटल्स, कप प्लेट सहित अन्य क्राक्ररी के सामान पर भारी छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हर प्रकार की खरीददारी पर भारी छूट पाने के लिए आगामी 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक उनके प्रतिष्ठान गोल्डन एजेन्सी में आकर इसका लाभ उठायें।




