भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आज कलेक्ट्रेट परिसर में कमिश्नर दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में छापा मारा। उन्होंने बाहर बैठे फरियादियों से पूछताछ की और उनकी समस्याएं जानीं। इस बीच डीएम व अन्य अधिकारियों को पता लगने पर अफसर दौड़े-दौड़े तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। कमिश्नर ने तमाम पत्रावली को देखा और लंबित पत्रवालियो पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। जिम्मेदार कार्यालय कर्मचारियों को एडवर्स एंट्री देने के भी उन्होंने निर्देश दिए। कमिश्नर की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। कमिश्नर ने कई बार तहसीलदार नीतू डांगर को चेतावनी दी और कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कमिश्नर ने कहा कि इस तरह से तो काम नहीं चलेगा। फरियादियों की नोट शीट ना बनने पर भी कमिश्नर ने नाराजगी जताई और फाइलों पर तहसीलदार के हस्ताक्षर न होने पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।




