भोंपूराम खबरी। दिसंबर को करियर एंड गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन कन्या हाई स्कूल शांतिपुरी में किया गया। जिसमें विद्यालय की पूर्व छात्रा कुमारी आयुषी कोरंगा एवं श्रीमती तनुजा कोरंगा सहित कोतवाल पंतनगर सुंदरम शर्मा, सब इंस्पेक्टर हेमचंद स्कूल की संरक्षक डॉ गणेश उपाध्याय ने छात्राओं के करियर के बारे में अपने विचार साझा किया ।।
इस अवसर पर पंतनगर के कोतवाल सुंदरम शर्मा ने अपनी बात रखते हुए छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला अपराध व नशाखोरी से होने वाले नुकसान विस्तार से विस्तार से बताते हुए कहा कि बच्चों आप समाज व देश के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बताया। विद्यालय की भूतपूर्व छात्राओं आयुषी कोरंगा व तनुजा कोरंगा ने अपने विद्यालय व अनुभव एवं अपने करियर संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स छात्राओं को साझा किया ।संरक्षक डा गणेश उपाध्याय जी द्वारा विद्यालय की उपलब्धि के साक्षात छात्रों से कहा कि आप अपनी भविष्य के बारे में लक्ष्य मजबूत करने के लिए आपके शिक्षकाये आपके कार्यकलापों को देखते हुए आपको क्या व किस जगह जाना है। लक्ष्य निर्धारित करें। निश्चित तौर पर सफलता आपके कदमों को चूमेगी। करियर काउंसलिंग के बाद पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी की सदन में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। समापन प्रधानाचार्य श्रीमती बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे हेमचंद सब इंस्पेक्टर, लीला देउपा, अनीता चंद, पूजा ठुकराल ,रवीना जोशी ,माधवानंद, कांस्टेबल भोपाल सिंह कोरंगा, राजेंद्र सिंह मेहता सहित सैकड़ो छात्राओं ने भाग लिया।




