Friday, September 4, 2026

कई राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली के साथ इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारत के विभिन्न हिस्से में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, तो कहीं बारिश ने राहत दी है। इस बीच, मौसम विभाग ने एक बार फिर लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक देश के पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अप्रैल से गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल के कई स्थानों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। आज से 29 अप्रैल के दौरान कोंकण, गोवा और 28-30 अप्रैल के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। झारखंड के अधिकांश हिस्से में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

वहीं, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्से में आंधी और बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान सर्वाधिक बारिश जयपुर के जयपुर के चाकसू में 21 मिलीमीटर और बीकानेर के डूंगरगढ़ में चार मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसके अनुसार, आगामी पांच से छह दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29-30 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज सतही हवा चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 28 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्से में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.