Friday, September 4, 2026

कंगना रनोट को थप्पड़ मारने वाली CISF कॉन्स्टेबल पर FIR

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हिमाचल की मंडी सीट से सांसद और एक्‍ट्रेस कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्‍पड़ मारने वाली CISF की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर पर बड़ा एक्‍शन हुआ है. महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. पूरे मामले की जांच के लिए दिल्ली से सीआईएसएफ के डीआईजी विनय कुमार काजला चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं, जोकि पूरी मामले की इंक्‍वायरी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, कंगना रनौत के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि दोनों ही ऑफेंस बेलेबल हैं।

उधर, पूरे मामले की जांच के लिए दिल्ली से CISF के डीआईजी विनय कुमार काजला को चंडीगढ़ एयरपोर्ट भेजा गया है. काजला इस पूरे मामले की जांच करने के बाद अपने आला अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे।

दरअसल, शुक्रवार को कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने थप्पड़ जड़ दिया था. यह घटना गुरुवार को 3 बजकर 40 मिनट के आसपास हुई. कंगना को थप्पड़ मारने वाली गार्ड का नाम कुलविंदर कौर है. कंगना बीजेपी मीटिंग में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से दिल्‍ली आ रही थीं. जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थी, इस दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात कुलविंदर कौर ने उन्हें कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया. कंगना ने महिला गार्ड के खिलाफ शिकायत की और कार्रवाई करने की मांग की थी. इस घटना के बाद आरोपी महिला कान्‍स्‍टेबल को सस्‍पेंड कर दिया गया। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद कंगना ने एक बयान में घटना के बारे में विस्तार से बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि कांस्टेबल “खालिस्तानी स्टाइल” में चुपचाप पीछे से आई और उनके चेहरे पर मारा।

कंगना ने शुक्रवार सुबह अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पूर्व सैन्य अधिकारी गौरव आर्या का एक ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा था, “कंगना रनौत पर हमला करने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को सजा मिलेगी. उनकी नौकरी जा सकती है. शायद उसने यही योजना बनाई थी. किसान आंदोलन का समर्थन करने की यह पूरी बात बकवास है. कुलविंदर कौर की अभी-अभी राजनीति में एंट्री हो चुकी है. अगर बेअंत सिंह का बेटा सिर्फ इसलिए जीत सकता है क्योंकि उसके पिता ने इंदिरा गांधी की हत्या की थी और अमृतपाल सिंह इसलिए जीत सकता है क्योंकि वह जरनैल सिंह भिंडरावाले जैसा दिखता है, तो कुलविंदर कौर को भी समर्थन मिल सकता है.”

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.