भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ओमेक्स रिवेरा रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में आनंद सिंह नेगी पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि सचिव पद पर अभिनव छाबड़ा और उपाध्यक्ष पद पर राकेश चौहान की जीत हुई। कोषाध्यक्ष पद पर गुरविंदर सिंह ने जीत दर्ज की। उमेश रिवेरा वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव को आज वोटिंग हुई थी, जिसमें अध्यक्ष पद पर आनंद नेगी को 364 जबकि नीरज त्यागी को 241 मत हासिल हुए। इसके अलावा सचिव पद पर अभिनव छाबड़ा को 305 और अभिषेक अग्रवाल को 296 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर राकेश चौहान को 407 जबकि अरुणा सिंह को 197 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद पर गुरविंदर सिंह ने 303 वोटों के साथ जीत हासिल की, उनके प्रतिद्वंदी संजय सिंह को 150 जबकि ओपी सिंह को 146 वोट हासिल हुए।
अध्यक्ष
आंनद नेगी 364
नीरज त्यागी 241
सचिव
अभिनव छाबड़ा 305
अभिषेक अग्रवाल 296
उपाध्यक्ष
राकेश चौहान 407
अरुणा सिंह 197
कोषाध्य्क्ष
गुरविंदर सिंह 303
संजय सिंह 150
ओ.पी.सिंह 146
जीते हुए 7 एक्सुक्टिव मेम्बर के नाम –
ललित गोयल, योगेश लाम्बा, गिरीश जोशी, गुरप्रीत चिलाना, अजय अरोरा, सुनील झाबर, अश्विनी शर्मा




