Saturday, September 5, 2026

ओमीक्रान से निपटने को लेकर शर्मा ने की सीएमओ से चर्चा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर- ओमीक्रोन से निपटने और बचाव के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा ने सीएमओ सुनीता चुफाल रतूड़ी से विस्तार से बातचीत की और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की। शर्मा ने बताया कि ओमीक्रान की लहर तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में केंद्र सरकार ने अब 15 से लेकर 18 वर्ष तक के युवाओं को भी टीकाकरण से जोड़ा है। जिसके लिए केंद्र सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। ऑक्सीजन और बैड तैयार हैं। तीन जनवरी से स्कूलों में जाकर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा ।जो स्वास्थ विभाग की टीमें प्रत्येक स्कूल में जाकर टीकाकरण करेंगी। भाजपा नेता विकास शर्मा ने बताया कि वायरस से सावधान रहें और बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। उन्होंने 15 वर्ष से 18 वर्ष के युवाओं को आह्वान किया कि वह कॉविड साइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या कैंप में जाकर वैक्सीनेशन लगवा सकते हैं।इस दौरान एसीएमओ हरेंद्र मलिक  भी थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.