भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में हादसे रुकने के नाम ही नहीं ले रहे हैं। लगातार हादसों की खबरें आती रहती हैं। अभी एक अल्टो गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना आ रही है। तहसीलदार गरुड़ से प्राप्त सूचना के अनुसार एक आल्टो वाहन संख्या UK11TA 2202 जगह – भकुंधार, ग्राम मैग्डिस्टेट के निकट दुघर्टनाग्रस्त हो गया है । जिसमे 02 लोगों की मौके में मृत्यु हो गयी है।
मृतकों के नाम: बलवीर सिंह s/o हरी मोहन सिंह उम्र 32, छत्यानी, मंगल नाथ s/o राम नाथ उम्र 43, रोल्याणा, घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हो गयी है।




