Saturday, September 5, 2026

ऑरेंज अलर्ट के बीच मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने जारी किया मौसम अपडेट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून-: uttarakhand city.com एक बार फिर मौसम बिगड़ने को तैयार है तथा 14 अगस्त से एक बार फिर मानसूनी गतिविधियों और तेज होने की संभावना।

मौसम विभाग मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया की श्री सिंह के अनुसार 10 अगस्त को राज्य में तीन जनपदों में भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना है जबकि बागेश्वर में 11 अगस्त को भी भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि कुमाऊं और गढ़वाल में ठीक-ठाक मानसून की बरसात देखने को मिल रही है तथा दो दिन के बाद मानसून कुछ राज्य में काम होगा लेकिन 14 तारीख की रात्रि से मौसम एक बार फिर बिगड़ेगा तथा 15 अगस्त से भारी बरसात की संभावना बनती हुई दिख रही है मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि कल 10 अगस्त को टिहरी गढ़वाल तथा देहरादून में भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना है जबकि बागेश्वर में 10 से लेकर 11 अगस्त तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात तथा कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तेज दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में येलो अलर्ट के तहत कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज दौर से अती तेज दौर होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए भारी से बहुत भारी बरसात तथा गरजन के साथ आकाशीय बिजली वर्षा के अती तीव्रता से अत्यंत तीव्रता होने को देखते हुए लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत बताई है।।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.