Saturday, September 5, 2026

ऑनलाइन कसीनो: यहां के यूनिपोलो पर विशेष ऑफर का लालच देकर किया जा रहा प्रचार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । कसीनो के दीवानों को लुभाने के लिए गोवा के बिग्गेस्ट ऑनलाइन खुले एक कैसिनो का प्रचार रुद्रपुर में किया जा रहा है आपको बता दे कि रुद्रपुर में यह प्रचार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि नेपाल बॉर्डर पर हुई सख्ती के बाद रुद्रपुर से गोवा जाने वाले व्यापारी और कारोबारी की संख्या वहां के कसीनो में बड़ी है। जिसके चलते रुद्रपुर के यूनिपोलो पर इन दिनों गोवा के ऑनलाइन कसीनो का विशेष ऑफर के साथ प्रचार दिखाई दे रहा है।

यूनीपोल पर लगे ऑनलाइन कसीनो के होर्डिंग का विरोध खुद शहर के कुछ युवाओं ने किया है। जिनका कहना है कि उनके कई दोस्तों का घर इस तरह के कसीनो ने बर्बाद कर दिया, आखिरकार इस तरह के लालच दिखाकर ऑनलाइन जुआ खिला कर पैसा कमाने का प्रचार वाला फ्लेक्स होर्डिंग लगाकर सरकार या जिला प्रशासन युवाओं को किस और धकेलना चाहती है।

युवाओं के द्वारा प्रशासन से यह मांग की गई है कि वह जल्द से जल्द इस तरह के युवाओं को गुमराह करने वाले फ्लेक्स होर्डिंग्स को तत्काल हटवा दें अन्यथा वह खुद ही इस तरह के होर्डिंग्स को हटाने को बाध्य होंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.