Friday, September 4, 2026

ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे शिवः मिगलानी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने कहा कि रूद्रपुर में इस बार भाजपा नया इतिहास रचेगी। भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा समर्थन इस बात के संकेत दे रहा है कि इस बार शिव अरोरा पचास हजार से अधिक मतों से विजयी होंगे। मीडिया को जारी बयान में ललित मिगलानी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की जीत तय हैं। कल मुख्य बाजार में आयोजित रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने तय कर दिया है कि भाजपा के साथ गद्दारी करने वालों को जनता अब माफ नहीं करने वाली। मिगलानी ने कहा भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की बेदाग छवि और उनका सरल और सादगी भरा जीवन उन्हें जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभायेगा। इसके साथ ही मोदी मैजिक और डबल इंजन की सरकार के विकास कार्य भी भाजपा प्रत्याशी की जीत को ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगे। भाजपा नेता मिगलानी ने कहा कि शहर और गांव हर क्षेत्र में शिव अरोरा को भारी समर्थन मिलने से उनकी स्थिति मजबूत होती जा रही हैं। मिगलानी ने कहा कि प्रदेश की जनता डबल इंजन के महत्व को समझती हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड के विकास के लिए जो दिलचस्पी दिखाई है उससे जनता का झुकाव भाजपा की ओर है। डबल इंजन की सरकार का ही प्रतिफल है कि रूद्रपुर में नजूल भूमि की जटिल समस्या का समाधान हो चुका है। भाजपा के पास रूद्रपुर की समृद्धि और खुशहाली का रोड मैप है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से ही विकास का विजन साकार होगा। मिगलानी ने कहा भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरे उत्साह के साथ लगा है। हर बूथ पर भाजपा की मजबूत टीम अपनी अपनी जिम्मेवारी का बखूबी पालन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद रूद्रपुर सीट पर ही नहीं बल्कि जिले की सभी सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.