Saturday, September 5, 2026

एसडीआरएफ उत्तराखंड ने दिया आपदा से बचने का प्रशिक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। उत्तराखंड में हमेशा आपदा किसी न किसी रूप में आती रहती है। इससे निपटने के लिए एसडीआरएफ उत्तराखण्ड हमेशा तत्पर रहती है और लोगो को जागरूक करने का प्रयास करती रहती है तथा अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाती रहती है। इस क्रम में पुलिस लाइन में एसडीआरएफ उत्तराखण्ड ने पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मियों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया। जिसमें एसडीआरएफ द्वारा आपदा में फंसे लोगों को प्राथमिक उपचार दिये जाने का तरीके की जानकारी दी और लोगो को उससे बचाव के तरीके भी बताएं। इस दौरान आपदा के समय काम आने वाले आधुनिक यंत्रों का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीआरएफ की 07 सदस्यीय टीम, प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, उ.नि. दया चंद रजवार, उ.नि. भूपेश पांडेय, भाकुनी केदार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.