Saturday, September 5, 2026

एसटीएफ ने नार्को आतंकी माडूयल के 02 अपराधियों को उधम सिंह नगर से किया गिरप्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि विगत माह 30 सितम्बर को जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों से रामबन जिले में कई करोंड़ों रूपये की 34 किलोग्राम कोकीन (हेरोइन ) के साथ गिरप्तार कर एक नार्को–आतंकी मॉड्यूल का भण्डाफोड़ किया गया था, अभियुक्तों द्वारा बरामद की गयी कोकीन उत्तरी कश्मीर से पंजाब लायी जा रही थी। शुरूवाती जांच में जम्मू-कश्मीर पुलिस को जानकारी हुयी कि जब्त कोकीन सीमा पार से लायी जा रही थी और पकड़े गये तस्करों द्वारा तलाशी – नाकों पर चैकिंग से बचने के लिये फर्जी कागजात व फर्जी नम्बर प्लेटों का इस्तेमाल किया था, जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये तस्कर के पंजाब स्थित मकान से 38 फर्जी नम्बर प्लेटें, कई फर्जी पंजीकरण प्रमाण पत्र, नकली पासपोर्ट, नकद 5.30 करोड़ रुपये तथा 01 अवैध रिवाल्वर बरामद किये गये। पकड़ें गये आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये फर्जी कागजात व नम्बर प्लेटें जनपद ऊधमसिंह नगर,उत्तराखण्ड में बनाये गये है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा आगे जानकारी देते हुये बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा इस इनपुट को उत्तराखण्ड एसटीएफ से साझा किया गया था, जिस पर मेरे द्वारा इसकी गहन जांच करने व सम्बन्धित अपराधियों को तलाश करने हेतु एसटीएफ की कुमायूँ इकाई को निर्देश देकर तुरन्त कार्यवाही करने हेतु सीओ एसटीएफ सुमित पाण्डे के नेतृत्व में एक टीम को लगाया गया जिनके द्वारा कड़ी मेहनत से पिछले 20 दिनों से इस नार्को आतंकी माडूयल के 02 अपराधियों को चिन्हित किया गया साथ ही इन अपराधियों को पकड़ने के लिये जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एक ज्वांइट ऑप्रेशन जनपद उद्यमसिंह नगर में चलाया गया जिसके तहत अभियुक्तों के कई ठिकानों पर पिछले 02 दिनों से लगातार छापेमारी की गयी जिसके फलस्वरूप 02 अभियुक्तों को रूद्रपुर जनपद उद्यमसिंह नगर से गिरप्तार किया गया। इस ज्वाइंट ऑपरेशन में पकड़े गये अपराधियों से भारी मात्रा में उसी तरह के फर्जी कागजात, मोहरें, उनको बनाने के उपकरणों बरामद हुये हैं। पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया कि वे दोनों पिछले काफी समय से जम्मू कश्मीर में पकड़े गये आरोपियो के सम्पर्क में थे तथा इस धन्धें में कई वर्षों से लगे हुये हैं। अब उत्तराखण्ड एसटीएफ इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि उनके द्वारा बनाये गये फर्जी कागजात गैर कानूनी रूप से कहां कहां इस्तेमाल किये गये हैं। दोनों आरोपियों को देर रात्रि जम्मू–कश्मीर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस ऑपरेशन में कान्स जगपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण-

1. कृष्ण पाल पुत्र हरदयाल, निवासी पैपुरा, तहसील बिलासपुर जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश | उम्र 27 वर्ष ।

2. दीपचंद पुत्र गेंदन लाल, निवासी पैपुरा, तहसील बिलासपुर जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश । उम्र 28 वर्ष। बरामदगी का विवरण –

1) प्रिंटर

2) कैंसल्ड पासपोर्ट

3) हार्ड डिस्क

4) रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (निरुद्ध)

5) चेक बुक 10

6) इंश्योरेंस सर्टिफिकेट, निरुद्ध

7) पासपोर्ट कवर

8) ड्राइविंग लाइसेंस – 04

(9) Adhar card & 11

10) Golden stamp paper uttarakhand

11) Election card-02

12) Laptop Dell

13) High school certificate &03

14) intermediate certificate &02

15) Pan card &02

16) Police samachar service card 17) Ops utility service card

डिजिटल स्टांप मेकर

18) Mobile phone

19) Pen drive 3

(20) LVkai pad

21) Passbook & 12

22) Idbi atm cards 05

23) One mobile not working

(24) हार्ड डिस्क wd, hitachi

गिरफ्तार करने वाली टीम (एसटीएफ)-उत्तराखण्ड एसटीएफ

1. निरीक्षक एम०पी० सिंह

2. उपनिरीक्षक चेतन रावत

3. उप निरीक्षक के०जी०मठपाल

4. उप निरीक्षक नवीन जोशी

5. अ० उ० निरीक्षक प्रकाश भगत

6.मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह

7 मुख्य आरक्षी गोविंद सिंह

8. मुख्य आरक्षी रविंद्र बिष्ट

9. मुख्य आरक्षी किशोर कुमार

10. मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कनवाल

11. मुख्य आरक्षी दुर्गा सिंह

12. आरक्षी मोहित वर्मा

13. आरक्षी गुरवंत सिंह

14. आरक्षी अमरजीत सिंह

जम्मू कश्मीर पुलिस टीम-1. एसडीपीओ श्री अजय जामवाल 2. उपनिरीक्षक हरीश राणा

3. मुख्य आरक्षी राजेंद्र कुमार 4. आरक्षी मोहम्मद रफीक

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.