Saturday, September 5, 2026

एसओजी टीम ने लाखों रुपया की अफीम के साथ बरेली दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। एसओजी टीम ने लाखों रुपया की अफीम के साथ बरेली दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर बरेली से अफीम लाकर ऊधमसिंहनगर में सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपी अफीम किसे बेचने आये थे इसका भी पता लगाने में जुटी है। एएसपी/सीओं सिटी अभय सिंह के मुताबिक एसएसपी मंजूनाथ टीसी की तरफ से मादक पर्दाथो पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और एसओजी टीम को अभियान चलाने के निर्देश दिए ग्रे है। जिसके तरह एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने टीम के साथ गत दिवस ब्लाक रोड पर दो लोगों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास एक मोबाइल व पन्नी बरामद हुई। पन्नी को खोलकर देखा गया तो उसमें 1 किलो 87 ग्राम अफीम रखी हुई थी। जिसपर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया की दोनों बरेली क्षेत्र से कम दामों में अफीम खरीदकर ऊधमसिंहनगर में सप्लाई करने का काम करते हैं। दोनों अफीम किसे बेचने आते थे इसका भी पता लगाया जा रहा। पकड़ी गयी अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार कीमत एक लाख से ऊपर बताई जा रही है। टीम में एस आई ललित बिष्ट,कां गणेश पाण्डेय, पंकज बिनवाल शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.