भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। पुलिस लाइन रुद्रपुर में मॉर्डन फिटनेस सेंटर का उद्धघाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी सी द्वारा किया गया।

जनपद पुलिस के शारीरिक एवम मानसिक दक्षता को बढ़ाने के लिए मॉर्डन जिम सीएसआईआर स्कीम के अंतर्गत बनवाया गया ।पुलिस विभाग में पुलिस को फिटनेस पर ध्यान देना बहुत आवश्यक होता है,इसलिए पुलिस लाइन रुद्रपुर में पुलिस/ पुलिस परिवार की फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए मॉर्डन फिटनेस सेंटर को बनाया है। जिसमे सभी प्रकार की मॉडल फिटनेस से संबंधित मशीनें लगाई हुई है।




