Friday, September 4, 2026

एसएसपी ने देर रात इंस्पेक्टरों के किये तबादले

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कल देर रात में प्रहलाद नारायण मीणा(I.P.S) एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा निम्नलिखित निरीक्षक/उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर किए गए हैं:-

1. निरीक्षक दिनेश फर्त्याल–पुलिस लाईन से प्रभारी निरीक्षक लालकुआं।

2. निरीक्षक डी०आर०वर्मा–प्रभारी निरीक्षक लालकुआं से प्रभारी निरीक्षक भवाली।

3.निरीक्षक हरपाल सिंह–प्रभारी निरीक्षक भवाली से प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल।

निरीक्षक धर्मवीर सिंह सोलंकी–प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल से प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ।

5. उ०नि०श्री जोगा सिंह– थाना रामनगर से प्रभारी चौकी ढेला

आचार संहिता लागू होने से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने कई कोतवाली प्रभारियों को इधर से उधर किया है। जिसमें लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा को कोतवाली भीमताल का प्रभारी निरीक्षक बनाया है, जबकि नैनीताल जनपद में हाल ही में आए दिनेश फर्त्याल को लालकुआं कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है। दोपहर बाद फर्त्याल ने लालकुआं कोतवाली आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.