Saturday, September 5, 2026

एसएसपी ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने खुद चौक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दोरान एसएसपी ने माना की इंद्रा चौक रुद्रपुर ही नहीं उत्तराखंड का सबसे बड़ा चौराहा है। लेकिन अतिक्रमण, सर्विस रोड नं होने व चौक की गोलाई ज्यादा होने से दिक्कतें खड़ी हो रही। एसएसपी ने निरीक्षण के दौरान एनएच के अधिकारियों से चौक के चारों तरफ सर्विस रोड निर्माण के साथ बिजली विभाग को पोल शिफ्ट करने और नगर निगम को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। एसएसपी ने इंद्रा चौक की गोलाई भी कम करने के निर्देश दिए हैं। चौराहे के चारों तरफ अतिक्रमणकारियों से निपटने के लिए रोड के किनारे लोहे के एंगल लगाने के निर्देश दिए हैं। ताकि दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण न कर सके। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने साफ कहां कि रेड लाइटों के संचालक के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जायेगी। सड़क चौड़ी होंगी तो अतिक्रमण भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दे दिए गये है। जिस विभाग को दिक्कत आयेगी पुलिस उसका सहयोग करेगी। इस दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एएसपी/सीओं सिटी अभय सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.