भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर,। बैंकॉक, थाईलैंड में अयोजित हुई सातवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में भारतीय जुजित्सू खिलाड़ियों ने भारत देश का परचम लहराते हुए 6 कांस्य पदक प्राप्त कर एक बार फिर भारत देश का नाम गौरवान्वित किया।
जानकारी देते हुए जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रेंशी विनय कुमार जोशी ने बताया कि ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) द्वारा अधिकृत जु–जित्सू इंटरनेशनल फेडरेशन (जेजेआईएफ) व जु–जित्सू एशियन यूनियन (जेजेएयू) के नेतृत्व में दिनांक 24 से 28 फरवरी 2023 तक बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित हुई। जिसमें एशिया के 30 देशों के 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, व इस प्रतियोगिता में भारत देश की ओर से 34 खिलाड़ियों ने भारत देश का प्रतिनिधित्व किया। जिसमें उड़ीसा राज्य की अनुपमा स्वैन ने –52 किग्रा जुजित्सू फाइटिंग इवेंट में कांस्य पदक, उत्तर प्रदेश की किरण कुमारी ने –70 किग्रा जुजित्सू फाइटिंग इवेंट में कांस्य पदक, उत्तराखंड राज्य की नव्या पांडे ने –45 किग्रा कॉन्टैक्ट फाइटिंग इवेंट में कांस्य पदक, हरियाणा के अमरजीत सिंह ने –85 किग्रा कॉन्टैक्ट फाइटिंग इवेंट में कांस्य पदक, उत्तराखंड राज्य के जय प्रकाश ने –56 किग्रा भार वर्ग एवं आदर्श शर्मा ने –94 किग्रा की कॉन्टैक्ट फाइटिंग इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किए। एवं उत्तराखंड राज्य के कमल सिंह ने एशिया में नौवीं रैंक व कुणाल सागर ने सातवीं रैंक हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान मध्य प्रदेश की जुजित्सू खिलाडी रोहिणी कलम को फेयर प्ले अवॉर्ड के खिताब से सम्मानित किया गया।
ओर आगे अध्यक्ष जोशी ने कहा की उक्त प्रतियोगिता में सभी पदक विजेता एवं उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के नेतृत्व में चीन के होंगझाऊ शहर में अयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय जुजित्सू टीम में शामिल भी किया जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया द्वारा खिलाड़ियों को दी जाने वाली खेल सुविधाओं का भी लाभ मिल सकेगा। जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के महासचिव ऋषि पाल भारती ने बताया कि जनपद के खिलाड़ी जयप्रकाश एवं कमल सिंह को जल्द ही जिला जुजित्सू एसोसिएशन द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव अमित अरोड़ा, इंडियन जु-जित्सू टीम कोच एम.आर. शाहिद, जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अध्यक्ष श्रीमती रसिका सिद्दीकी, जिला जुजित्सू संघ के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, डॉ. नागेंद्र शर्मा, किशोर सिंह, सहायक निदेशक सुरेश चंद्र पांडे, डीएसओ निर्मला पंत, डी.के सिंह, जॉनी हिराम, शोभा तिग्गा, मुकेश यादव, केनेथ लाल, कृष्ण साना, शिव चरण, ऐजे बटसर, सतनाम चावला, साधना बटसर, रघु रावत, कमल सक्सेना, गंगा मेहरा, हिमा भट्ट, मिंटू सैनी, मनदीप कौर, विक्रम भंडारी, यतेंद्र कुमार, देवेंद्र रावत, विनोद लखेरा, अमन सिंह, विकास कुकरेजा, शेखर सक्सेना, प्रेम चंद्र सहित अनेकों खेल संगठनों के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बधाई दी।




