Friday, September 4, 2026

एलायंस किंग्सटन एस्टेट में लगा कोविड टीकाकरण कैंप 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। एलायंस किंग्सटन एस्टेट रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी में आयोजित निःशुल्क टीकाकरण कैम्प का विधायक राजकुमार ठुकराल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि कोरोना का कहर फिर से तेज हो रहा है। ऐसे में कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया गया है। इसके लिए जगह-जगह कैंप लगाये जा रहे हैं। इसके साथ ही अब 100 से अधिक कर्मचारियों वाले निजी और सरकारी प्रतिष्ठानों में भी टीकाकरण करने के आदेश दिये जा चुके हैं। कोविड का टीका सुरक्षित होने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला भी है। हमें आगे भी कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ना होगा तभी हम कोरोना से निजात पायेंगे। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष राजकुमार मुंजाल, सचिव एस के शर्मा, सह सचिव ओम सचदेना, डा. उदयशंकर, दीपा जोशी, जोत सिंह बांगा, शशि गुप्ता, गुरदीप सिंह, अनिल नागपाल, परमजीत बांगा, सोनिया अरोरा, अर्चना अग्रवाल, आशु पुजारा, सिम्पी सुखीजा, तन्नू खुराना, शालिनी कामरा, सारिका बाठला, माया ढौंडियाल, आलिमा सैयद, पूजा सचदेव,तन्नू गुगलानी आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.