Saturday, September 5, 2026

एयर इंडिया की फ्लाइट में घिनौना काम, यात्री ने सीट पर किया शौच और पेशाब, हुआ गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। फ्लाइट में टॉयलेट करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। मामला एयर इंडिया की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट का है। इस फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने विमान में कथित तौर पर शौच और पेशाब की। जिसके बाद यात्रा को दिल्ली के एयरपोर्ट पर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी यात्री अफ्रीका में कुक का काम करता है। मामले में जांच अभी की जा रही है।

यात्री के इस गंदे कृत्य दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में फ्लाइट कैप्टन द्वारा दर्ज कराई गई। FIR के मुताबिक मुंबई से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AIC 866 में सीट नंबर 17एफ पर एक यात्री ने विमान में शौच किया, पेशाब किया और थूका। FIR में आगे कहा गया है कि यात्रा के इस कृत्य के बाद उसे केबिन क्रू द्वारा चेतावनी भी दी गई थी। बाद में प्लाइट कैपटन को इस दुर्व्यवहार की जानकारी दी गई।

लैंड करते ही किया अरेस्ट

इसके बाद कंपनी को तुरंत एक मेसेज भेजा गया और एयरपोर्ट सिक्योरिटी से यात्री के आगमन पर एस्कॉर्ट करने का अनुरोध किया गया। यात्री की ऐसी हरकत की वजह से फ्लाइ के दूसरे सभी यात्रियो में गुस्सा था। जैसे ही विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया, वैसे ही आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जिसके बाद यात्री को कोर्ट में पेश किया गया। हालांकि कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।

‘कोर्ट से मिली जमानत’

दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि ‘फ्लाइट कैप्टन की शिकायत पर, दिल्ली पुलिस ने धारा 294/510 के तहत मामला दर्ज किया है। – आईजीआई पुलिस स्टेशन में और आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया। हमने उसे एक अदालत के समक्ष पेश किया जिसने उसे जमानत दे दी। आगे की जांच चल रही है।”

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.