Friday, September 4, 2026

एयरपोर्ट पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे अमेरिकी नागरिक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। तबीयत खराब होने पर देहरादून एयरपोर्ट से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट लाए गए एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक विदेशी नागरिक क्रैग स्काॅट हॉकिन्स (66) पुत्र जेम्स हॉकिन्स निवासी कैलिफोर्निया संयुक्त राष्ट्र अमेरिका देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। जिनकी तबीयत खराब होने पर उनको हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित किया।

पुलिस को एयरपोर्ट से जानकारी करने पर पता चला कि शुक्रवार को दो यात्री क्रैग स्कॉट हॉकिन्स अपने मित्र स्टीफन जॉन बाल्कन दोनों निवासी अमेरिकी देहरादून हवाई अड्डे से विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान से शाम 3:20 बजे दिल्ली जाने वाले थे। सुरक्षा जांच के बाद दोनों बोर्डिंग गेट संख्या 2 की ओर बढ़े और बोर्डिंग गेट के पास लगभग 2:37 बजे बोर्डिंग समय की प्रतीक्षा में बैठ गए।

क्रैग स्कॉट हॉकिन्स एक घंटे तक बैठे रहे। कोई हलचल उनके शरीर में नही हो रही थी। उनके मित्र ने उन्हें लगभग शाम साढ़े चार बजे जगाने की कोशिश की तो उनके शरीर में कोई हलचल नही हुई। जिसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें हिमालयन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

कोतवाल विनोद गुसाई ने कहा कि अमेरिकी नागरिक के शव को मोर्चरी में रखवाकर दूतावास को सूचना दे दी गई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों की सही पुष्टि हो पाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.