Friday, September 4, 2026

एमेनिटी ने जीता सीबीएसई कलस्टर फुटबॉल टूर्नामैन्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एमेनिटी पब्लिक स्कूल ने सी० बी०एस०ई० कलस्टर फुटबॉल टुर्नामेन्ट का फाइनल जीत कर नया इतिहास रच दिया। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल देवबंद में खेल गये। टूर्नामेंट में 120 टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल में एमेनिटी पब्लिक स्कूल ने आर्मी पब्लिक स्कूल नोयडा की टीम को 1.0 से पराजित कर ट्राफी अपने नाम कर ली। खेल के आरंभ होते ही सोम्य टमटा ने तीसरे मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी जो कि अंत तक बनी रही।

खिलाड़ियो की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक एंव पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी श्री सुभाष अरोरा ने टीम को बधाई दी तथा प्रधानाचार्या श्रीमति इंद्रा त्रिपाठी ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की । कोच श्री अमित वर्मा ने बताया कि इस वर्ष टीम ने बहुत सारे टूर्नामेंट जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया विगत में टीम ने सुबोतो कप में भी प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन किया तथा कुछ दिन पहले ही टीम ने एच पी एस फुटबॉल टूर्नामेंट जीता है । कोच ने बताया कि टीम अब सी०बी०एस०ई० नेशनल खेलने जायेगी जिसकी तैयारी की जा रही है तथा हमारा लक्ष्य नेशनल जीतने का है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.