Saturday, September 5, 2026

एमेनिटी की अनुष्का ने हाईस्कूल के बाद 12वीं में भी लहराया परचम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । सीबीएसई बोर्ड ने आज 12वीं और 10वी कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। गदरपुर रोड स्थित एमीनिटी स्कूल की छात्रा 12वीं की छात्रा अनुष्का प्रीतम ने 99.2 फीसदी अंक हासिल कर राज्य में दूसरा स्थान प्रप्त कर देवभूमि का नाम रोशन किया है।

अनुष्का प्रीतम विद्यालय की कॉमर्स की छात्रा हैं। एमीनिटी स्कूल की छात्रा अनुष्का प्रीतम द्वारा 99.2 फीसदी अंक हासिल करने पर स्कूल स्कूल के टीचर्स, प्रबंधन एवं उसके परिवार में हर्ष की लहर है। अनुष्का प्रीतम कॉमर्स की छात्रा हैं। अनुष्का ने हाईस्कूल में 99.4 फीसदी अंक हासिल कर स्टेट में दूसरा स्थान हासिल किया था। अनुष्का के पिता अंजनी कुमार स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में डॉक्टर हैं और दादा सिद्धेश्वर प्रसाद भी डॉक्टर रहे हैं। अनुष्का ने बताया कि वह रोजाना 15-16 घंटे पढ़ाई करती थी। अनुष्का की इस सफलता पर विद्यालय व उसके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। विद्यालय प्रबंधन व समस्त स्टॉफ ने अनुष्का की इस सफलता पर उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.