Friday, September 4, 2026

एनएसयूआई ने कुमाऊं विवि के कुलपति को सौंपा ज्ञापन 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के नेता नितिन गक्खर के नेतृत्व में एनएसयूआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने नैनीताल में कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति एनके जोशी से मुलाक़ात कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई द्वारा मांग की गई कि स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया जाए। तो वहीं यह भी कहा हुआ कि यूनिवर्सिटी के एडमिशन रजिस्ट्रेशन पोर्टल जिस पर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2021 थी, उसे भी छात्रों के लिए दोबारा से शुरू किया जाए। ताकि जो छात्र एडमिशन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराने से छूट गए हैं वह समय से अपना रजिस्ट्रेशन कराकर महाविद्यालयों में एडमिशन ले सकें। इस दौरान एनएसयूआई किच्छा नगर अध्यक्ष रमन ठाकुर, गौरव गक्खर, यश भट्ट, आकाश राठौर, रवि दानू, आर्यन गंगवार मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.