Friday, September 4, 2026

एनएसयूआई के शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान की हुई शुरूआत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान का आगाज किया गया तथा अभियान को पोस्टर लांच कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

दरअसल एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में देशभर में शिक्षा बचाओ-देश बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत रुद्रपुर में एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ताओं के साथ एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक व उत्तराखंड सह प्रभारी संजय शाह द्वारा बैठक ली गयी, जिसमे उक्त अभियान का पोस्टर लांच कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

शिक्षा के निजीकरण, नई शिक्षा योजना, रेलवे भर्ती को लेकर सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी आदि के विरोध में उक्त कार्यक्रम की शुरुआत एनएसयूआई संगठन द्वारा देशभर में की गई है, जिसका आगाज़ आज जिले के रुद्रपुर शहर से किया गया। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव व छात्र संघ चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक नितिन गक्खर, जिलाध्यक्ष दीपक चंद, सुरुचि गक्खर, असीत सरकार, गौरव गक्खर, साहिल गुम्बर, अंकित सैनी, शिवम पपनेजा, रितिक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.