Friday, September 4, 2026

एनएच पर बन रही पार्किंग का पुरजोर विरोध करेगा व्यापार मंडल: संजय जुनेजा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा है कि नगर निगम द्वारा नेशनल हाइवे वाले स्थान जहा पर 50 वर्षों से अधिक दुकानें थी जिनको पिछले साल 17 मार्च को जी20 के नाम पर उजड़ दिया गया था वहां अब नगर निगम द्वारा उस जगह पर पार्किंग बनाए जाने को लेकर पार्किंग की निविदा जारी की गई है उसका व्यापार मंडल पुरजोर विरोध करता है साथ ही कहा कि जब व्यापारियों की दुकान तोड़ी जा रही थी उस समय निगम के अधिकारी बोलते थे कि ये जमीन हमारी नहीं है तो अब निगम किस हक से पार्किंग के लिए निविदा जारी कर रहा है।दोहरी मानसिकता वाले निगम निगम का व्यापारी विरोध करेंगे।

एनएच पर बन रही पार्किंग का पुरजोर विरोध करेगा व्यापार मंडल: संजय जुनेजा एनएच पर बन रही पार्किंग का पुरजोर विरोध करेगा व्यापार मंडल: संजय जुनेजा

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने यह भी कहा कि जिन व्यापारियों की दुकानें पिछले सवा साल पहले तोड़ी गई थी उनको आज तक व्यकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई है,व्यापारी धक्के खा रहा है मगर अब निगम निगम राममनोहर लोहिया मार्किट,समोसा मार्किट व गांधी पार्क गेट वाले स्थान को पार्किंग स्थल बनाने जा रहा है जिसका रुद्रपुर व्यापार मंडल कड़ा विरोध करेगा।

अध्यक्ष जुनेजा ने यह भी कहा कि अगले एक दो दिनों में व्यापारियों की एक बैठक बुलाकर विरोध की रणनीति बनाकर निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.