Friday, September 4, 2026

एडीएम नजूल का किया स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  पूर्व में नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त रहे जयभारत सिंह के अपर जिलाधिकारी नजूल उधम सिंह नगर का कार्यभार ग्रहण करने पर कई लोगों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान जयभारत सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नत्थू लाल गुप्ता ने कहा कि सिंह एक ईमानदार और कर्मठ अफसर हैं। उन्होंने नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी रहते हुए कई सराहनीय किये। एमएनए के रूप में उनके कार्यकाल को आज भी याद किया जाता है। वह अपनी पारदर्शी और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके एडीएम बनने से जिले में विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आयेगी। इस अवसर पर शैलेंद्र कोली, हिम्मत राम कोली, बंटी कोली ,कांति कोली, संतोष दिवाकर, मुकेश वशिष्ठ, हरीश मित्तल, हरपाल सिंह, राजीव वर्मा, कृष्णाकोली आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.