Saturday, September 5, 2026

एक सच्चे राजनेता, जिनके काम उनके शब्दों से ज्यादा मुखर’; कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कांग्रेस ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उनकी सराहना की और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह एक सच्चे राजनेता प्रधानमंत्री थे, जिनके कार्य उनके शब्दों से अधिक मुखर थे।

नरसिम्हा राव के सरकार में रहे वित्त मंत्री

दरअसल, आज यानी 26 सितंबर को 91 साल के हो गए मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का नेतृत्व किया है। मालूम हो कि 1991-96 के दौरान पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में मनमोहन सिंह भारत के वित्त मंत्री भी थे। यह काल व्यापक सुधारों द्वारा चिह्नित देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक युगांतकारी युग था।

खरगे ने बताया सच्चे राजनेता प्रधानमंत्री

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह राजनीति में सादगी, गरिमा और शालीनता का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने कहा, “एक सच्चे राजनेता प्रधानमंत्री, जिनके कार्य उनके शब्दों से अधिक बोलते हैं, हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी हैं।” कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे जीवन की कामना करता हूं।”

राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के योगदान को सराहा

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी राष्ट्र निर्माण में मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की ईमानदारी, राष्ट्र निर्माण और जनता के आर्थिक उत्थान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहेगी।”

प्रियंका गांधी ने दी शुभकामनाएं

इस मौके पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मनमोहन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” एक नेता के रूप में उन्होंने हमें राजनीति में धैर्य और विनम्रता का मूल्य दिखाया। एक प्रधानमंत्री के रूप में, उनकी ईमानदारी, साहस, दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता ने देश को आत्म-विश्वास और गौरव के साथ 21वीं सदी में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया।”

जयराम रमेश ने याद किया साल 1986 का पल

सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “आज डॉ. मनमोहन सिंह 91 वर्ष के हो गए। वह हमेशा ज्ञान के उत्कृष्ट प्रतीक रहे हैं, लेकिन इससे भी कहीं अधिक वह जिस पद पर भी रहे हो हमेशा शालीनता, संयम, विनम्रता और गरिमा के प्रतीक रहे हैं।”

रमेश ने कहा, “हमारे सार्वजनिक जीवन में ये अत्यंत दुर्लभ गुण है और अब तो यह और भी अधिक दुर्लभ हो चुका है। मैंने राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों को उन्हें गुरु के रूप में संदर्भित करते सुना है। उन्हें आत्म-विज्ञापन की आवश्यकता नहीं है।” उन्होंने कहा, “मुझे अभी भी सितंबर-अक्टूबर 1986 का वो समय याद है, जब उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने अरविंद विरमानी, राकेश मोहन और मुझे योजना आयोग में शामिल किया था, जहां सीखने का एक शानदार अनुभव था।”

दिग्विजय सिंह ने बताया आर्थिक सुधारों का वास्तुकार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मनमोहन सिंह को भारत के आर्थिक सुधारों का वास्तुकार बताया। उन्होंने कहा, “भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर हमारी शुभकामनाएं। उनकी शानदार दृष्टि और राजनीति ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।”

कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.