Friday, September 4, 2026

एक दिवसीय जु–जित्सु प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखे गुर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी, जवाहर नगर, पंतनगर द्वारा एक दिवसीय जु–जित्सु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला जु–जित्सू एसोसिएशन ऑफ ऊधम सिंह नगर के महासचिव सेंसेई ऋषि पाल भारती व मुख्य प्रशिक्षिका सेंसई हिमा भट्ट ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऋषि पाल भारती ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के साथ साथ जु–जित्सू मार्शल आर्ट आत्मसुरक्षा की दृष्टि से विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय मार्शल आर्ट में से एक है। आत्मरक्षा में निपुण होने से आत्मविश्वास बढ़ता है। किसी प्रकार की अचानक परेशानी आने पर आत्मरक्षा में निपुण बेटियां मानसिक तौर पर पूरी मजबूती से अपराधी को पस्त कर परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।

ओर उन्होंने आगे कहा कि आज जनपद के खिलाड़ी जु–जित्सू खेल में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके है। ओर आज हमारे प्रदेश के लिए गर्व की बात है की जनपद से जु–जित्सू खिलाड़ी कमल सिंह का चयन चीन में अयोजित होने वाले 19 वें एशियाई खेलों के लिए हुआ है।

शिविर में एशियन खिलाड़ी कमल सिंह ने–वाजा इवेंट के मुख्य थ्रो जैसे ओ–शोतो गैरी, ओ–घोसी, ओकुरी आशी–बराई, उशीरो घोसी, सियोनागे के साथ साथ सबमिशन तकनीकें, लॉक्स एंड चॉक्स तकनीकों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न स्कोलों के लगभग 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी, जवाहर नगर, पंतनगर की मुख्य प्रशिक्षिका हिमा भट्ट ने बताया कि उनकी एकेडमी के खिलाड़ी जु–जित्सू को भूत ही उत्साहित होकर प्रशिक्षण ले रहे है, जिसके कारण ही आज एकेडमी के खिलाड़ियों ने जिला, राज्य, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है।

इस अवसर पर ममता पंत, मोनिका वर्मा, यशोदा रोतेला, पूजा बिष्ट, रेखा, सुनीता, आलोक भास्कर, यशवंत सिंह सहित समस्त लोगों ने बधाई दी ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.