भोंपूराम खबरी। जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति पर शराब के नशे में अप्राकृतिक मैथुन करने और जेठ पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मामला की शिकायत की है। इतना ही नहीं विवाहिता ने ससुर, सास और जेठानी पर रोजाना मारपीट का आरोप भी लगाया है। इस मामले में पुलिस अब जांच कर रही है ।
जानकारी के अनुसार रविंद्र नगर निवासी शिप्रा गोलदार पत्नी तारक गोलदार ने ट्रांजिट कैम्प थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उनकी पुत्री आंचल राय का विवाह दिनांक 29.11.2021 को बंगाली रीति रिवाज के अनुसार आलोक राय पुत्र मोन्टू राय निवासी- वार्ड नं0-7. आजादनगर ट्रांजिट कैम्प, रूदपुर जिला ऊधमसिंह नगर के साथ सम्पन्न हुआ था। विवाह में उन्होंने अपनी पुत्री को अपनी हैसियत के अनुसार खर्चा कर उपहार स्वरूप सामान देकर अपनी पुत्री आचल को विदा किया था। विवाह के उपरान्त उनकी पुत्री आंचल अपने पति आलोक राय के साथ अपनी ससुराल में रहने लगी। लेकिन विवाह के कुछ माह बाद दामाद आलोक राय आये दिन शराब पीकर घर आने लगा। जिसपर उनकी पुत्री आवल द्वारा शराब पीने से मना किया गया तो दामाद आलोक राय ने आचल के साथ मारपीट की जाती करना शुरू कर दिया। अपने पति आलोक राय को काफी समझाने के बाद भी जब आलोक का व्यवहार में परिवर्तन नही आया तो आंचल द्वारा अपने पति की शिकायत अपने ससुर मोन्टू राय, सास आरती राय, जेठ आकाश राय व जेठानी राय से की। लेकिन सभी लोग आलोक को समझाने के बजाय उल्टा आंचल के साथ ही मारपीर करने लगे। इसी बीच आचल ने ससुराल में एक पुत्र को जन्म दिया। उसके बाद भी आँचल के पति व ससुराल वालों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नही आया और आये दिन मेरी पुत्री आचल का पति व उसके ससुराल आंचल को प्रताडित करते एवं उसके साथ मारपीट करते रहते थे।
शिकायतकर्ता शिप्रा गोलदार ने बताया कि दामाद आलोक राय बहुत ज्याद शराब का सेवन कर घर आता था जिसके बाद उनकी पुत्र आंचल को मारना पीटना शुरू कर दिता था और आंचल के साथ अप्रकृतिक मैथुन करता था जिससे आचल को काफी खून बहा लेकिन दामाद आलोक राय ने कभी आंचल का ईलाज भी नहीं करवाता था। मगर आंचल ससुराल वालों के जुल्म को यह सोचकर सहती रही कि उसका घर न टूटे और कभी तो सब ठीक ठाक हो ही जायेगा। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता शिप्रा गोलदार ने बताया की बीते दिन उनकी पुत्री आंचल घर का काम कर रही थी और घर के सभी लोग अपने अपने काम पर गये हुए थे इस दौरान अचालक आंचल का जेठ आकाश राय घर वापस आ गया। जेठ आकाश आचल पर विवाह के बाद शुरू से ही बुरी नज़र रखता था और उस दिन आंचल को अकेला देकर आकाश राय ने उसके साथ जबदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। जिस पर आंचल ने जेठ आकाश का विरोध किया तो आकाश राय ने आंचल के साथ काफी मारपीट की और फोन करके घर के सभी सदस्यों को बुला लिया और उसके बाद सभी एकराय होकर आंचल के साथ काफी मारापीट की और उसके मासूम बच्चे सहित घर से निकाल दिया। इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता शिप्रा गोलदार ने थाने में तहरीर देकर कठोर कानूनी कार्यवाही मांग करते हुए अपनी पुत्री आंचल को न्याय दिलाने और जान माल की सुरक्षा करने की अपील की है। उधर पुलिस भी अब इस मामले में जांच में जुट गई है।




