Saturday, September 5, 2026

एक अक्टूबर को गजरौला में जुटेंगे सिख संगठन के लोग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भारतीय सिख संगठन की ओर से पीलीभीत के गजरौला में राष्ट्रीय सिक्ख सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिये तराई में भी जोर-शोर से तैयारी चल रही हैं।

शनिवार को सिख संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर आयोजन की जानकारी साझा करते हुये सिख समाज व किसानों से उक्त आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। तराई में सिख संगठन के नेता निर्मल सिंह हंसपाल व तजिन्दर सिंह बाजवा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 1 अक्टूबर को पीलीभीत के पास गजरौला कस्बे में राष्ट्रीय सिक्ख सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के सिख समाज के लोग इकठ्ठा होकर सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दिये जाने, किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये आवाज को बुलंद किया जाएगा। साथ ही आजादी से लेकर अबतक के सिख समाज के योगदान पर भी प्रकाश डाला जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सुखविन्दर सिंह, अमर सिंह, कुलदीप संधू, संतोष सिंह रंधावा, सुखविन्दर सिंह कलसा आदि मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.