Friday, September 4, 2026

एकल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 147 जगह मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । एकल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 147 जगह रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने प्रदेश भर में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधे जहां अधिकारियों ने उन बहनों को रक्षा का वचन दिया।

एकल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 147 जगह मनाया रक्षाबंधन का पर्व

रुद्रपुर में भी बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, कोतवाल मनोहर दसोनी समेत सीपीयू कर्मियों व अन्य पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे । बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई और बहन के स्नेह का प्रतीक है ।जहां बहने अपने भाइयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं साथ ही भाइयों से यह वचन लेती हैं कि वह जीवन पर्यंत उनकी रक्षा करेंगे। इस दौरान स्नेह पाल, भारत भूषण चुघ, अरविंद कनौजिया ,विनय बत्रा, विजय भूषण गर्ग, गजेंद्र प्रजापति समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.