Saturday, September 5, 2026

एएनटीएफ ने फिर किया 01 अंतरराज्यीय ड्रग–तस्करों को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स उत्तराखंड ने फिर तोड़ी नशा तस्करों की कमर,भारी मात्रा में की गई अफीम की बरामदगी ।

बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 22 लाख रुपए आंकी गई कीमत*। अवैध नशे का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से ड्रग तस्कर था, एएनटीएफ की रडार पर।

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कार्यवाही में कल शाम को थाना कालागढ़ क्षेत्रांतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल से 01 अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो 30 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में अफीम की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने *पूछताछ में बताया गया कि वह यह अफीम जनपद बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आ रहा हैं.* ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को हनुमान तिराहे के पास कालागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया.

*एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना कालागढ़ , जनपद पौड़ी गढ़वाल में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का विवरण-

*1. मलकीत सिंह पुत्र रंगा सिंह निवासी भोगपुर थाना वढापुर तहसील नगीना जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष*

बरामद माल का विवरण-

2 किलो 30 ग्राम अवैध अफीम

ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में अब तक 23 किलो 317 ग्राम चरस बरामद कर 04 अभियुक्तियों, 7 किलो 915 ग्राम अफीम बरामद कर 04 अभियुक्तों तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक बरामद कर पांच अभियुक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु

0135-2656202

9412029536

एएनटीएफ कुमायूँ युनिट-

1.निरीक्षक पावन स्वरूप

2.उ0नि0 विपिन चन्द्र जोशी

अ0उ0 नि0 जगबीर शरण

4.मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह

5.आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान

आरक्षी अमरजीत सिंह

आरक्षी इसरार अहमद

आरक्षी जितेंद्र

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.