Friday, September 4, 2026

ऋषभ पंत की कार हादसे वाली जगह पर कार डिवाइडर तोड़कर पलटी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन कस्बे के पास एक कार आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसके बाद हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए कार हाईवे पर पलट गई, हादसे में नोएडा निवासी चार दोस्त घायल हो गए, वहीं हादसा पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, वहीं हादसे बाद मौके पर जाम लग गया, पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को हटवाकर जाम खुलवाया, दरअसल यह हादसा ठीक उसी जगह हुआ जहां पर भारतीय क्रिकेटर रिषभ पंत की कार पलटी थी।

 

जानकारी के मुताबिक बुधवार को गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा उप्र निवासी साहिल, सावन, प्राची गौतम व श्रुती कार से हरिद्वार जा रहे थे, इनकी कार की रफ्तार काफी अधिक थी, जैसे ही यह लोग मोहम्मदपुर जट में हाईवे पर बने कट के पास पहुंचे तो आगे जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से इनकी कार टकरा गई, इसके बाद कार साइड से निकल रही एक हरियाणा रोडवेज की बस से टकराते हुए बाल-बाल बची, इसके बाद कार हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए काफी दूर तक घिसटते चली गई, जिसके बाद कार पलट गई, हादसा होता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, इसके बाद ग्रामीणों ने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला, हादसे में साहिल, सावन, प्राची, श्रुती गंभीर रुप से घायल हो गए, सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।

बताते चले, बुधवार को यह हादसा ठीक उसी जगह पर हुआ जहां पर 30 दिसंबर को दिल्ली से अपने घर आ रहे भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की कार मोहम्मदपुर जट्ट के पास हाईवे पर कट के पास हादसे का शिकार हुई थी, इस हादसे में ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे, हादसे के बाद इनकी कार जलकर राख हो गई थी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.