Friday, September 4, 2026

ऊधमसिंहनगर और नैनीताल से मतदाताओं की अंतिम सूची जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नैनीताल संसदीय सीट पर आम चुनाव के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची भी जारी हो गई है। दोनों जिलों की 14 विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 20 लाख 26 हजार 438 मतदाता हैं, जो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 27 मार्च को उप जिला निर्वाचन कार्यालय ऊधमसिंह नगर और नैनीताल से मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार 1057189 पुरुष और 969194 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे 55 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

ऊधमसिंहनगर और नैनीताल से मतदाताओं की अंतिम सूची जारी

 

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 13435201 इनमें पुरुष मतदाता 699783 व 643697 मतदाता और 40 ट्रांसजेंडर हैं। नैनीताल की पांच विधानसभा सीटों पर कुल मतदाता 682918 हैं। इनमें पुरुष 357406 एवं महिला 325497 मतदाता व 15 ट्रांसजेंडर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि कम से कम 85 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा है।

ऊधमसिंहनगर और नैनीताल से मतदाताओं की अंतिम सूची जारी

काशीपुर। एक सप्ताह बाद दिव्यांग और बुजुगों का लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कार्य शुरू हो जाएगा। पोलिंग पार्टियों की पांच टीमें घर-घर जाकर बैलेट पेपर से मतदान कराएगी।

इसके लिए प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर तैयारी चल रही है। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में 877 दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के 1336 बुजुर्ग शामिल हैं। इनका मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बनाने की तैयारी चल रही है।

बैलेट पेपर, मतदाता सूची समेत अन्य कार्य के लिए प्रभारी बीईओ धीरेंद्र कुमार साहू, प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक, सुरेश सिंह, सूरजभान शाह राजेंद्र कुमार, अनिल शर्मा, अकरम अली, नासिर, अनिल कुमार आदि लगे हुए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी / एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 8 अप्रैल से दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग पर पर बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। इसके लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.