Friday, September 4, 2026

ऊधमसिंहनगर ने कराटे प्रतियोगिता बालक वर्ग में उत्तराखण्ड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  दिनांक 31 जनवरी से 1 फरवरी 2023 को परेड ग्राउंड, देहरादून में हुई उत्तराखण्ड राज्य खेल महाकुम्भ कराटे प्रतियोगिता बालक वर्ग में जिला ऊधम सिंह नगर के खिलाड़ियों नें श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 2 रजत व 2 कांस्य पदक अर्जित किये तथा अंडर 17 व अंडर 21 वर्ष आयुवर्ग में उत्तराखण्ड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर 17 वर्ष कुमिते स्पर्धा में 50 किग्रा में प्रियांशु कार्की ,55 किग्रा में अनुज गंगवार, 61 किग्रा में नितिन गुप्ता, 68 किग्रा में नितिन जोशी, 76 किग्रा में जशनप्रीत सिंह, +76 किग्रा में रोहित सिंह नें स्वर्ण पदक अर्जित किये हैं।

अंडर 21 वर्ष कुमिते स्पर्धा में 60 किग्रा में हिमांशू भट्ट, 75 किग्रा में रोहित बोरा, 84 किग्रा में प्रांजल गिरी, +84 किग्रा में चरणदीप अरोरा नें स्वर्ण पदक तथा 50 किग्रा में विवेक शर्मा व गगदीप सिंह नें कांस्य पदक अर्जित किये हैं।

अंडर 14 वर्ष कुमिते स्पर्धा में +35 किग्रा में करन शर्मा तथा -45 किग्रा में अनिमेष मण्डल नें रजत पदक व नितेश भंडारी 50 किग्रा में कांस्य पदक अर्जित किये हैं।

खिलाड़ियों के पदक जीतने पर युवा कल्याण अधिकारी वजाहत खान, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, कराटे एसोसिएशन ऊधम सिंह नगर के अध्यक्ष सतेन्द्र शर्मा, योगेश चन्द्र पोखरिया, अर्जुन मण्डल, नैन्सी सागर, आदि लोगों नें सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षक लक्ष्मण सिंह को बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.